एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

नदी में डूबने से युवक की मौत

भरतपुर, 28 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के मलारनाडूंगर के बाटोदा थाना क्षेत्र में मोरेल नदी में डूबने से मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि टिगरिया गांव के पास 25 वर्षीय अशरफ नहाते समय गहरे पानी में चला गया। उसे ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कार्रवाई करनी चाही, लेकिन मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया और शव अपने साथ ले गए।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान युवक डूबा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/04/26 00:00
पिछला अपडेट
28/04/26 00:00
स्थान
India