एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:53

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भरतपुर, 23 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में चक खरका गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान बंटी बंजारा (25) के रूप में हुई है। यह मामला प्रथम दृष्टया शराब के नशे में जहरखुरानी से जुड़ा हुआ बताया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान युवक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/08/26 13:18
पिछला अपडेट
23/08/26 13:18
स्थान
India