एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026

रात में खाना खाकर घर से निकले युवक का पटरियों पर शव मिला

भरतपुर, 25 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह जघीना गांव के नजदीक पटरियों पर एक युवक का शव मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव आरबीएम अस्पताल के शवगृह में पहुंचा दिया गया। मृतक की पहचान जघीना गांव निवासी 26 वर्षीय राजेन्द्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि राजेंद्र गुरुवार रात खाना खाकर घर से घूमने के लिए निकला था। तड़के करीब तीन बजे उसका शव मिला।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
80
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान युवक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/09/26 14:44
पिछला अपडेट
25/09/26 14:44
स्थान
India