एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:05

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला

अलवर, 25 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के जीआरपी थाना क्षेत्र में मथुरा रेलवे लाइन पर सोमवार रात माल गोदाम के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की मौत अलवर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव की शिनाख्त का प्रयास किये लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सूत्रोंं ने बताया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान युवक शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/08/26 06:19
पिछला अपडेट
25/08/26 06:19
स्थान
India