एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

राजस्थान में हेरोइन के साथ युवती गिरफ्तार

हनुमानगढ़, 02 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार करके उसके पास से 25.05 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने बुधवार को बताया कि बुधवार देर रात पुलिस दल ने हसीना (22) को हेरोइन बेचते पकड़ा। उससे 25.05 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने हसीना के पति अमीर खान को भी नामजद किया है। दोनों के खिलाफ नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सं सुनील
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान युवती हेरोइन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/04/26 00:00
पिछला अपडेट
02/04/26 00:00
स्थान
India