एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
योगी आदित्यनाथ के चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज, जनता में उत्साह
प्रकाशित तिथि: 12/03/26 00:00
India
चित्तौड़गढ़, 12 मार्च (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 मार्च को आयोजित जौहर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के मद्देनजर विधायक, आयोजकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वीआईपी पास, रूट व्यवस्था, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, आवारा पशुओं की व्यवस्था, हेलीपेड तैयारियों, बैरिकेडिंग, सार्वजनिक शौचालय, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के…