एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026

तीन महीने के विश्राम बाद खुले रणथम्भौर में पहले दिन उत्सव जैसा माहौल

भरतपुर, 01 अक्टूबर (वार्ता) विश्व पर्यटन के नक्शे पर बाघ सफारी के लिए विख्यात राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में तीन महीने के मानसून विश्राम के बाद गुरुवार को नये पर्यटन सत्र के पहले दिन गणेश धाम स्थित मुख्य द्वार पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कानाराम, मुख्य वनसंरक्षक (सीसीएफ) शारदा प्रताप सिंह, मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) मानस सिंह और पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा ने पर्यटक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले वन विभाग की ओर से देशी-विदेशी पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रणथम्भौर खुला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/10/26 07:17
पिछला अपडेट
01/10/26 07:17
स्थान
India