एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर निकली एकता की दौड़
प्रकाशित तिथि: 31/10/26 08:26
India
अलवर, 31 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अलवर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अनूठा नजारा देखने को मिला। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश लेकर शहर में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। सुबह नेहरू उद्यान से शुरू हुई यह दौड़ जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, इंदिरा गांधी स्टेडियम तक पहुंची। इस आयोजन में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), माय भारत के स्वयंसेवकों, भारत स्काउट एवं गाइड, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। युवा हाथों में एकता का संकल्प और…