एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भरतपुर संभाग कें रन फॉर यूनिटी में उत्साहपूर्वक दौड़े लोग
प्रकाशित तिथि: 31/10/26 05:37
India
भरतपुर, 31 अक्टूबर (वार्ता) देश के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव के संदेश के साथ शनिवार को राजस्थान में भरतपुर संभाग में आयोजित रन फॉर यूनिटी में लोगों ने उत्साहपूर्वक दौड़ लगाई। इस अवसर पर संभाग के पाँचों जिलों भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर एवं सवाईमाधोपुर में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सेना ,पुलिस एवं राजस्थान सशस्त्र पुलिस (आरएसी) के जवानों, राष्ट्रीय कैडेट कोर, स्काउट-गाइड, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों, शिक्षकों, खेल प्रेमियों, महिलाओं, सामाजिक…