एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

रहाटकर सोमवार को राजस्थान पुलिस मुख्यालय में लेंगीं समीक्षा बैठक

जयपुर, 08 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े मामलों की प्रभावी निगरानी को लेकर सोमवार को यहां पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक लेंगीं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह महत्वपूर्ण बैठक दोपहर एक बजे आयोजित होगी, जिसमें पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को अवार्ड्स और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
जोरा जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
78
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रहाटकर बैठक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/03/26 00:00
पिछला अपडेट
08/03/26 00:00
स्थान
India