एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:55

राजमार्ग पर अंडर पास की मांग को लेकर नागरिकों ने किया प्रदर्शन

श्रीगंगानगर, 27 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर एक किशोर की मौत होने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। स्थानीय लोगों ने यहां अंडरपास बनाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राकेश बिश्नोई, नवनीत मुंजाल और प्रमोद ज्याणी के नेतृत्व में आक्रोशित नागरिक उप कारागृह के पास पहुंचे। उन्होंने राजमार्ग पर टायर जलाए और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उप कारागृह के पीछे वाले क्षेत्र को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से जोड़ने वाले रास्ते पर सुरक्षित अंडरपास का निर्माण जरूरी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान राजमार्ग प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/06/26 17:50
पिछला अपडेट
27/06/26 17:50
स्थान
India