एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

राजस्थान कांग्रेस ने राठौड़ के बयान के विरोध में किया प्रदर्शन

जयपुर, 17 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिये बयान के विरोध में शनिवार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों, अग्रिम संगठनों तथा कांग्रेस के विभागों एवं प्रकोष्ठों द्वारा श्री राठौड़ का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान राठौड़ कांग्रेस प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/10/26 12:54
पिछला अपडेट
17/10/26 12:54
स्थान
India