एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026

देवनानी रायपुर में संत माता हासी देवी के 200 वें जयंती समारोह में होंगे शामिल

जयपुर, 21 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में संत माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगे।
श्री देवनानी बुधवार रात रायपुर पहुंचकर अगले दिन दोपहर 12 बजे इस समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में केन्द्र सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले संत माता पर दो सौ रूपये के स्मृति सिक्के और डाक टिकट का अनावरण होगा।
श्री देवनानी का गुरुवार को ही सायं रायपुर से दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
87
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रायपुर समारोह देवनानी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/10/26 13:12
पिछला अपडेट
21/10/26 13:12
स्थान
India