एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

रावतसर में कांग्रेस की नीलम सहारण पालिका अध्यक्ष निर्वाचित

हनुमानगढ़, 21 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को कांग्रेस की नीलम सहारण अध्यक्ष चुनी गयीं। सुश्री नीलम सहारण पहले भी दो बार पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। कुल 35 वार्ड वाली रावतसर नगरपालिका में कांग्रेस को 17 वार्डों में जीत प्राप्त हुई थी। इसके अलावा आठ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय भी चुनाव जीत गए थे। बाकी वार्डों में भी निर्दलीय ही चुनाव जीत कर आए। भाजपा को यहां एक भी वार्ड में जीत नसीब नहीं हुई। नीलम सहारण ने कांग्रेस के बागी उम्मीदवार चंद बत्रा को 26 मतों से हराया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रावतसर कांग्रेस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/09/26 13:25
पिछला अपडेट
21/09/26 13:25
स्थान
India