एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

राशन वितरण में लापरवाही पर तीन उचित मूल्य दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित

बारां, 13 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में लापरवाही बरतने पर तीन उचित मूल्य की दुकानदारों के लाइसेंस निलम्बित कर दिये हैं। जिला रसद अधिकारी शर्मा ने मंगलवार को बताया कि तीन उचित मूल्य दुकानदारों आशीष मीणा ग्राम सुंदलक, धनराज नागर ग्राम पंचायत रीछन्दा और नंदकिशोर मीणा ग्राम पंचायत मूण्डला बिसौती तहसील अटरू के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि नियमों की अनदेखी या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। सं सुनील…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान राशन लाइसेंस निलम्बित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/10/26 13:14
पिछला अपडेट
13/10/26 13:14
स्थान
India