एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:16

अजमेर- पालनपुर रेलखण्ड के मध्य आरसीसी बॉक्स डालने से प्रभावित होगी रेलसेवा

जयपुर, 22 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में अजमेर रेल मण्डल के अजमेर- पालनपुर रेलखण्ड के मध्य जवाली-रानी स्टेशनों के मध्य ब्रिज पर आरसीसी बॉक्स डालने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 23 एवं 24 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 एवं 25 को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 23 अप्रैल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग अजमेर-चित्तौडगढ-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रेलसेवा प्रभावित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/04/26 00:00
पिछला अपडेट
22/04/26 00:00
स्थान
India