एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026

रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव

झुंझुनू, 08 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव भावठड़ी-कासनी के बीच रेलवे ट्रैक के पास मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शव की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के शवगृह में रखवा दिया है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रेल लाइन शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/10/26 11:56
पिछला अपडेट
08/10/26 11:56
स्थान
India