एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:26

जयपुर मंडल में दौसा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी संचालन प्रभावित

भरतपुर, 04 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में आगरा-जयपुर रेलमार्ग के उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में दौसा रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लागू किए जाने के कारण पांच अप्रैल को रेल संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे सूत्रों के ने शनिवार को बताया कि इस तकनीकी कार्य की वजह से गाड़ी संख्या 12195, आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस पांच अप्रैल को बांदीकुई से अजमेर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी, वहीं गाड़ी संख्या 12196, अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस भी इसी दिन अजमेर से बांदीकुई के बीच संचालित नहीं होगी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान रेल संचालन प्रभावित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/04/26 00:00
पिछला अपडेट
04/04/26 00:00
स्थान
India