एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:25

लापता युवक का कुंए में शव मिला

भरतपुर, 25 मई (वार्ता) राजस्थान में करौली जिले के नादौती के गढ़मोरा में लापता युवक का एक कुंए में शव मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को कमलेश (19) घर से निकला और लौटकर नहीं आया। आज सुबह उसका शव एक कुएं में देखा गया।
सूत्रों ने बताया कि नागरिक सुरक्षा दल ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब डेढ़ घण्टे के की मशक्कत के बाद युवक का शव कुएं से निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान लापता शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/05/26 07:06
पिछला अपडेट
25/05/26 07:06
स्थान
India