एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026

हनुमानगढ़ से रामेश्वरम्-मदुरई के लिए विशेष रेलगाड़ी नौ अक्टूबर को रवाना होगी

हनुमानगढ़, 02 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के तहत रामेश्वरम्-मदुरई तीर्थ यात्रा के लिए विशेष रेलगाड़ी नौ अक्टूबर को सायं चार बजकर 55 मिनट पर हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह विशेष रेलगाड़ी हनुमानगढ़ से रवाना होकर सूरतगढ़ होते हुए रामेश्वरम्-मदुरई पहुंचेगी। देवस्थान विभाग सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने शुक्रवार को बताया कि इस विशेष यात्रा रेलगाड़ी में कुल 970 चयनित तीर्थयात्री यात्रा करेंगे। इनमें हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से 470 और सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन से 500 यात्री सवार होंगे। यात्रा में शामिल चयनित यात्रियों को संबंधित रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान वरिष्ठ तीर्थ यात्रा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 10:05
पिछला अपडेट
02/10/26 10:05
स्थान
India