एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

चार अपराधियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित

श्रीगंगानगर, 10 मार्च (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने नशीले पदार्थों की तस्करी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को प्रत्येक पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार इन चारों वांछित अपराधियों की सूचना देने या उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 50-50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। ये इन वांछितों में जोबनजीत सिंह, गुरविन्द्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह, पवन और बूटा सिंह शामिल हैं।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान वांछित इनाम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/03/26 00:00
पिछला अपडेट
10/03/26 00:00
स्थान
India