एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:02

तीन वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 08 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर में पुलिस ने तीन वर्षों से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार करके शनिवार को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी निर्मल सिंह को उसके मूल गांव से पकड़ा गया। वह अब्रोसियां क्रॉप साइंस फर्म के साथ गबन और चेक बाउंस के मामले में तीन वर्षों से फरार था। वह केशोरायपाटन में गुरुनानक एग्रो केमिकल्स के नाम से अपना व्यापार चला रहा था। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाकर मधोराजपुरा गांव में छापा मारा और उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान वारंटी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/08/26 07:05
पिछला अपडेट
08/08/26 07:05
स्थान
India