एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:28

अपहरण करके दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

बारां, 20 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां के छबड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म करने के मामले में तीन वर्ष से फरार पांच हजार रुपए के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने बुधवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर अपहरण करके दुष्कर्म करने के मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार स्थायी वारंटी लाखन भील (27) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
लाखन भील मध्य प्रदेश में गुना जिले के राघोगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है। उसे न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान वारंटी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/05/26 16:19
पिछला अपडेट
20/05/26 16:19
स्थान
India