एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:56

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

भरतपुर, 16 मई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान झीलरा गांव निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि मृतक सुबह टहलने के लिए निकला था। उसी दौरान किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। राहगीरों ने ओमप्रकाश को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान वाहन मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/05/26 13:31
पिछला अपडेट
16/05/26 13:31
स्थान
India