एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:41

विधायक के साथ मारपीट प्रदेश में बढ़ती जा रही अराजकता का प्रतीक:गहलोत

जयपुर 30 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीगंगानगर से सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जयदीप बिहाणी के साथ राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) के अधिकारियों द्वारा मारपीट की घटना को प्रदेश में बढ़ती जा रही अराजकता का प्रतीक करार दिया है। श्री गहलोत ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने बयान में कहा कि एक सत्ताधारी विधायक के साथ ही यदि ऐसी मारपीट होगी तो आम जनता की क्या स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सरकार का इकबाल खत्म होता जा रहा है। सरकार को ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान विधायक मारपीट गहलोत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/04/26 00:00
पिछला अपडेट
30/04/26 00:00
स्थान
India