एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026

पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

अलवर, 18 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के अलवर में पत्नी से विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लोकेश (30) के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों का पिता था। उसका अपनी पत्नी से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जब परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, तब लोकेश ने कथित तौर पर घर में फांसी लगा ली। घटना का पता चलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान विवाद आत्महत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/10/26 16:58
पिछला अपडेट
18/10/26 16:58
स्थान
India