एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:35

कुंए में गिरने से विवाहिता की मौत

अलवर, 01 मार्च (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कुएं में गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पायल मीना (22) थानाराजाजी गांव में करीब 250 फुट गहरे कुंए में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से पायल को निकलवाकर राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पायल मीना का विवाह 13 मई 2025 को हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान विवाहिता मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/03/26 00:00
पिछला अपडेट
01/03/26 00:00
स्थान
India