एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026

वृद्धा का पैर घायल करके चांदी का कड़ा लूटने का आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर, 03 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में सवाईमाधोपुर के कुण्डेरा थाना क्षेत्र में शेरपुर गांव में शुक्रवार को वृद्ध महिला के एक पैर को कटर से काटकर डेढ़ किलोग्राम चांदी के कड़े ले जाने के मामले में पुलिस ने वृद्धा के पोते को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वृद्धा मथुरा देवी को कम दिखाई देता है। दोपहर में जब वह घर में अकेली थी, उसके पोते विजय सैनी (20) ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस चांदी के कड़े की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान वृद्धा लूट गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/10/26 08:01
पिछला अपडेट
03/10/26 08:01
स्थान
India