एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

चलती स्कूली वैन का पहिया निकला, बाल-बाल बचे बच्चे

भरतपुर, 19 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के बयाना कस्बे में शनिवार को मीराना रोड पर स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल वैन का अगला पहिया अचानक निकल जाने से अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहिया निकलते ही वैन असंतुलित हो गई और उसमें सवार बच्चों में घबराहट फैल गई, हालांकि चालक की त्वरित सूझबूझ से सभी बच्चे सुरक्षित रहे।
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कस्बे की जर्जर सड़कों और स्कूली वाहनों की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान वैन हादसा टला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/09/26 13:18
पिछला अपडेट
19/09/26 13:18
स्थान
India