एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:27

राजस्थान शतरंज संघ में बारां के प्रद्युम्न गौतम उपाध्यक्ष बने

बारां, 04 मार्च (वार्ता) राजस्थान में राजस्थान शतरंज संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में बारां के प्रद्युम्न गौतम उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
बीकानेर के सर्किट हाउस में हुए चुनाव में बुधवार को बीकानेर के लक्ष्मण राघव अध्यक्ष, नागौर के विनेश शर्मा सचिव, बीकानेर के शैलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। कोटा के मुकेश मण्डलोई संयुक्त सचिव चुने गए।
रिटर्निंग अधिकारी रिटायर्ड जज उमेश शर्मा, अखिल भारतीय शतरंज संघ के प्रतिनिधि अंकुश रक्ताडे के निर्देशन में आयोजित चुनाव के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका, एसएल हर्ष सहित राज्यभर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सं सुनील, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान शतरंज चुनाव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/03/26 00:00
पिछला अपडेट
04/03/26 00:00
स्थान
India