एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:40

युवक का संदिग्धावस्था में शव मिला

भरतपुर, 13 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र में बल्लभगढ़ गांव में सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान बल्लभगढ़ निवासी श्रमिक महेश सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवा दिया।
पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही साफ हो पाएगा।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान शव युवक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/07/26 15:24
पिछला अपडेट
13/07/26 15:24
स्थान
India