एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:10

भजनलाल ने शहीद के आवास पर किया भोजन

नागौर 18 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार रात नागौर जिले में डेगाना के तिलानेश गांव में रात्रि चौपाल के बाद शहीद ग्रेनेडियर मोडाराम खटकड़ के निवास पर शहीद के परिजनों के साथ भोजन किया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने वीरांगना एवं शहीद के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के साथ समय बिताया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गांव में ही स्थापित शहीद की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनकी वीर गाथा को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम तिलानेश गांव में ही किया।
जोरा सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान शहीद भोजन भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/07/26 05:17
पिछला अपडेट
18/07/26 05:17
स्थान
India