एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

शिखर अग्रवाल मामले में हो सीबीआई या ईडी से जांच: गहलोत

जयपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनकी भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी पत्नी को लेकर सामने आई खबरों और आरोपों के पूरे मामले की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस मामले में जवाब देना चाहिए। श्री गहलोत ने शुक्रवार को यहां प्रेस वार्ता में यह मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकारी का नाम ही शिखर है और जैसा नाम है, वैसा ही काम उन्होंने किया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान शिखर जांच मांग गहलोत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 13:47
पिछला अपडेट
30/10/26 13:47
स्थान
India