एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक शिवनारायण नागर शतायु हुए
प्रकाशित तिथि: 26/09/26 09:43
India
बारां, 26 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां की राजनीति में लंबे समय तक अपनी अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक शिवनारायण नागर के 100वें जन्मदिवस समारोहपूर्वक हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। श्री नागर के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे और उनका माल्यार्पण एवं साफा बांध कर अभिनंदन किया। समारोह में अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, तत्कालीन जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, भाजपा विधायक राधेश्याम बैरवा, ललित…