एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026

अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में भरतपुर की शिवानी ने जीता स्वर्ण

भरतपुर, 05 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में राजस्थान में भरतपुर जिले के हिंगोली गांव की शिवानी फौजदार ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रौशन किया है।
आर्म रेसलिंग में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवानी ने तीसरी बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी उपलब्धि से भरतपुर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमका है, जिसके बाद उनके गांव और पूरे जिले में खुशी की लहर है।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान शिवानी स्वर्ण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/10/26 15:26
पिछला अपडेट
05/10/26 15:26
स्थान
India