एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 15/09/26 18:05

भजनलाल ने भगवान गणेश की शोभायात्रा का किया शुभारंभ

जयपुर, 15 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी मंदिर में दर्शन किये और भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
श्री शर्मा ने सपत्नीक भगवान श्री गणेश का पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान विघ्नहर्ता की शोभायात्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ, मंदिर प्रशासन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
जोरा उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान शोभायात्रा भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/09/26 15:36
पिछला अपडेट
15/09/26 15:36
स्थान
India