एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:45

शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों पर लाठीचार्ज करना निदंनीय-जूली

अलवर 13 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी क्षेत्र के पथरेड़ी में अपनी मांगों को लेकर फैक्ट्री के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना और उन्हें हिरासत में लेना अत्यंत निंदनीय है।

श्री जूली ने कहा कि श्रमिक अपने हक और सम्मानजनक जीवन के लिए आवाज़ उठा रहे हैं लेकिन उनकी आवाज़ को दबाकर उन पर अत्याचार करना तानाशाही है।
उन्होंने सरकार को मामले में तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर श्रमिकों की जायज़ मांगों का समाधान करना चाहिए।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान श्रमिक लाठीचार्ज निंदा जूली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/04/26 00:00
पिछला अपडेट
13/04/26 00:00
स्थान
India