एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026

राजस्थान में इनामी साइबर ठग गिरफ्तार

अलवर, 30 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के तहत जैरोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी साइबर ठग अकरम मेव को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी साइबर ठगी के मामलों में लंबे समय से फरार था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित मुकेश जाटव, अल्ताफ उर्फ अल्ली और वाजिद मेव को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर ठगी से जुड़े मामलों में वांछित थे। पुलिस दल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सूचनाएं संकलित की और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें पकड़ा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान साइबर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 14:18
पिछला अपडेट
30/09/26 14:18
स्थान
India