एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026

पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में ड्रोन से गिरायी गयी हेरोइन बरामद

श्रीगंगानगर, 25 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन से गिरायी गयी हेरोइन बरामद की गयी है। गुरुवार देर शाम चक 5-सी बड़ी सुजावलपुर के एक खेत से कुल एक किलो 530 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान सीमा हेरोइन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/09/26 11:20
पिछला अपडेट
25/09/26 11:20
स्थान
India