एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से गिराई हेरोइन, बीएसएफ जवानों ने की बरामद

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से गिराई हेरोइन, बीएसएफ जवानों ने की बरामद

श्रीगंगानगर, 28 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर सीमा क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक बार फिर सीमा पार से ड्रोन से हेरोइन गिरायी गयी जिसे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद कर तस्करी की कोशिश नाकाम कर दिया है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दल को सोमवार सुबह एक खेत में संदिग्ध पैकेट मिला, जिसमें करीब 810 ग्राम हेरोइन निकली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी गई है। बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में कंपनी कमांडर रमेशकुमार को चक 13-एसबी में एक संदिग्ध पैकेट पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में बीएसएफ का दल मौके पर पहुंचा और पैकेट को कब्जे में ले लिया।

जांच में पैकेट में करीब 810 ग्राम हेरोइन पाई गई। इसके बाद बीएसएफ ने स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि पैकेट पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए खेत में गिराया गया था। श्रीकरणपुर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से ऐसे मामले बार-बार सामने आ रहे हैं, जहां तस्कर ड्रोन से नशीले पदार्थ गिराते हैं और भारतीय तरफ से लोग उन्हें उठाने पहुंचते हैं। पिछले छह महीनों में इस क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा मूल्य की हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ जब्त किये जा चुके हैं।

बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी तस्कर लगातार ड्रोन का इस्तेमाल करके छोटे-छोटे पैकेट गिरा रहे हैं, ताकि पकड़े जाने का जोखिम कम रहे। बीएसएफ की 118वीं वाहिनी के कमांडेंट कमलसिंह राठौड़ के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र में निगरानी और सतर्कता बढ़ाई गई है। मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए बीएसएफ के दल रात-दिन गश्त कर रहे हैं। ड्रोन गतिविधि का पता लगते ही खोजी अभियान शुरू कर दिया जाता है।

सं सुनील वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
296
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान सीमा हेरोइन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/09/26 06:58
पिछला अपडेट
28/09/26 06:58
स्थान
India