एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026

नगर पालिका सुल्तानपुर में भाजपा की अनिता मेघवाल बनीं अध्यक्ष

कोटा, 21 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में कोटा जिले की सुल्तानपुर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अनिता मेघवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुई।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार अनिता मेघवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश को एक मत से पराजित किया। अनिता मेघवाल को 13 और कांग्रेस के मुकेश को 12 मत मिले।
नगर पालिका सुल्तानपुर में भाजपा के 13, कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय पार्षद हैं।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
68
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान सुल्तानपुर अध्यक्ष
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/09/26 10:07
पिछला अपडेट
21/09/26 10:07
स्थान
India