एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:50

सेट-2026 की नई तारीख घोषित: अब 13 सितंबर को परीक्षा

कोटा, 27 जून (वार्ता) राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राज्य पात्रता परीक्षा (सेट-2026) के आयोजन की जिम्मेदारी इस वर्ष कोटा विश्वविद्यालय को सौंपी गयी है। विश्वविद्यालय के प्रो. बी.पी. सारस्वत ने शनिवार को बताया कि सेट-2026 अब पूर्व निर्धारित छह सितंबर के स्थान पर 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस वर्ष सेट-2026 में जनसंचार एवं पत्रकारिता और संस्कृत (पारंपरिक) विषयों को पहली बार शामिल किया गया है। इसके साथ ही कोटा विश्वविद्यालय अब कुल 37 विषयों में परीक्षा आयोजित करेगा। प्रो. सारस्वत ने बताया कि यह निर्णय यूजीसी-नेट के विषयों के अनुरूप लिया गया है। उन्होंने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान सेट 2026 परीक्षा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/06/26 11:55
पिछला अपडेट
27/06/26 11:55
स्थान
India