एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

स्कॉर्पियो पर स्टंट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर, 23 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए आमजन के जीवन को खतरे में डालकर सड़कों पर स्टंट करने वाले दो असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने गुरुवार को बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंटबजी की वायरल हुई वीडियो के बाद पुलिस ने आरोपी अजयसिंह और शिवसिंह उर्फ टीटू को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली गयी है और भविष्य में ऐसी किसी भी हरकत पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान स्टंट गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/04/26 00:00
पिछला अपडेट
23/04/26 00:00
स्थान
India