एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

डिपार्टमेंट स्टोर में स्वास्थ्य विभाग की दबिश, भारी मात्रा में अवधिपार खाद्य सामग्री बरामद

श्रीगंगानगर, 13 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच स्वास्थ्य विभाग के दल ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित रामराज्य डिपार्टमेंट स्टोर का निरीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यहां भारी मात्रा में अवधिपार खाद्य सामग्री मिली, जिसे आम ग्राहकों को बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अजय सिंगला ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित दुकान सहित दो गोदामों को सील करवा दिया। बाद में दुकान खोलकर अवधिपार खाद्य सामग्री नष्ट करवायी जायेगी। डॉ.…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान स्टोर निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/10/26 16:36
पिछला अपडेट
13/10/26 16:36
स्थान
India