एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026

अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कुत्ते की हत्या का मामला दर्ज

श्रीगंगानगर, 23 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कुत्ते का शव मिलने से श्वान प्रेमियों में आक्रोश फैल गया। यह कुत्ता चहल चौक के नजदीक सरस्वतीनगर में पार्क के पास घूमता रहता था, जिसे यहां के लोग खाने-पीने के लिए वस्तुएं देते रहते थे। सुबह उसका शव पाए जाने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सदर थाना में पशु क्रूरता निवारक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कुत्ते की हत्या करने वालों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान स्वान हत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/03/26 00:00
पिछला अपडेट
23/03/26 00:00
स्थान
India