एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:03

हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर, 24 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में 16 महीने पुराने बहुचर्चित प्रह्लाद बैरवा अपहरण कांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने शुक्रवार को बताया कि इन आरोपियों ने बैरवा का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक के शव के अवशेष भी बरामद किये हैं।
उन्होंने बताया कि मृतक बैरवा ने आरोपियों से किसी परीक्षा में पास कराने के नाम पर रुपए लिये थे, जिन्हें वह लौटा नहीं रहा था।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान हत्या आरोपी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/07/26 13:39
पिछला अपडेट
24/07/26 13:39
स्थान
India