एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:39

नोहर में दो युवकों से अवैध पिस्तौलें और कारतूस बरामद

हनुमानगढ़, 25 जून (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार देर रात दो युवकों को गिरफ्तार करके उनसे दो अवैध पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद किये हैं।
थाना प्रभारी अजय गिरधर ने गुरुवार को बताया कि अभिषेक उर्फ जोनी राजपूत (22) से एक देशी पिस्तौल,दो मैगजीन और नौ जीवित कारतूस बरामद हुए, जबकि गगन खाती (33) से एक अवैध देशी पिस्तौल, दो मैगजीन और तीन जीवित कारतूस बरामद किये गये।
उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान हथियार बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/06/26 12:56
पिछला अपडेट
25/06/26 12:56
स्थान
India