एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026

हनुमानगढ़ जिले में नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 29 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन पत्र

हनुमानगढ़, 16 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत जिले की आठों नगर निकायों में कुल 29 अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिये 41 नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इनमें संगरिया नगरपालिका में सर्वाधिक नौ अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं जबकि हनुमानगढ़ नगर परिषद में चार, नोहर में दो, गोलूवाला में दो, टिब्बी में दो, रावतसर में तीन, भादरा में तीन और पीलीबंगा में चार अभ्यर्थियों ने जमा करवाये हैं।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान हनुमानगढ़ नामांकन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 13:11
पिछला अपडेट
16/09/26 13:11
स्थान
India