एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:45

अलवर में बारात में गोलीबारी करने पर चार युवक गिरफ्तार

अलवर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव में बारात के दौरान खुश होकर गोलीबारी करना चार युवकों को भारी पड़ गया।
सूचना मिलते ही कोटकासिम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे एक 12 बोर बंदूक, एक रिवाल्वर, 11 जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और एक कार बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पहचान नवीन कुमार, रोहित, विपुल और वेदप्रकाश के रूप में हुई है। सभी हरियाणा के सोनीपत जिले के हैं।
सं सुनील.अभय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान हर्ष गोलीबारी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/05/26 00:00
पिछला अपडेट
12/05/26 00:00
स्थान
India