एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:05

बागडे, भजनलाल ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने से हुए हादसे पर जताया दुख

जयपुर, 22 जून (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बागड़े ने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। श्री शर्मा ने कहा कि लखनऊ के अलीगंज में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार ह्रदयविदारक हैं। उन्होंने कहा, " मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। "…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान हादसा दुख बागडे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/06/26 13:20
पिछला अपडेट
22/06/26 13:20
स्थान
India